HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-NCR बना गैस का चेंबर, 550 से भी पार हुआ AQI लेवल 

दिल्ली-NCR बना गैस का चेंबर, 550 से भी पार हुआ AQI लेवल 


Air Pollution: दिवाली के मौके पर जहां हर तरफ खुशियों का माहौल बना है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी गैस चैंबर में बदल चुकी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार,  दिवाली पर दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब और गंभीर श्रेणी में पहुंच चुकी है।


शहर के 38 निगरानी स्टेशनों में से 34 ने सोमवार को प्रदूषण के रेड  लेवल को पार कर लिया। इस समय पूरी दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 531 है। प्रदूषण का यह स्तर कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।


राजधानी हवा तेजी से हो रही खराब


राजधानी के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का लेवल डरावना है। नरेला में AQI 551 तक पहुंच चुका है, जो सबसे ज्यादा दर्ज किया गया।  इसके अलावा, अशोक विहार में भी वायु गुणवत्ता 493 रही। आनंद विहार का AQI 394 दर्ज किया गया। दिल्ली से सटे नोएडा में AQI 369 और गाजियाबाद में 402 रहा, जो बहुत खराब लेवल में आता है। ये डेटा बताता है कि NCR में हवा की गुणवत्ता तेजी से गिरी है। सरकार और प्रशासन को इस पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।


सावधानी बरतनी है जरूरी


दिल्ली में AQI का 531 तक पहुंचना ये बता रहा है कि हवा कितनी खराब हो चुकी  है।  400 से ऊपर का AQI गंभीर श्रेणी में आता है, जो स्वस्थ लोगों को भी प्रभावित कर सकता है। प्रदूषण की इस स्थिति में लोगों को बाहर निकलने से बचना चाहिए और मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read