spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, सीएम ने...

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, सीएम ने दिया जनता को आश्वासन

fok-media-samman-samaroh


Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी कल यानी 2 सितंबर को शाम 5 बजे से 8 बजे तक दिल्ली पहुंचेगा, जिससे यमुना नदी का जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ओल्ड यमुना ब्रिज पर ट्रैफिक रोकने का आदेश जारी किया गया है।


सीएम ने दिया आश्वासन


दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने स्थिति पर आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार पूरी तरह तैयार है और बाढ़ का पानी यमुना के फ्लड प्लेन तक ही सीमित रहेगा। सीएम ने कहा कि पिछले 6 महीनों में नालों की पर सफाई हुई है, जिसके कारण सभी ब्लॉकेज खुल गए हैं। आज बैराज के सभी गेट खुले हैं और पानी का प्रवाह सुचारू है। 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे यमुना का जलस्तर 207 मीटर या उससे थोड़ा ज्यादा हो सकता है। आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान 2023 में यमुना का जलस्तर 208.66 मीटर तक पहुंचा था, जिससे भारी बाढ़ आई थी।


लोगों को दी गई सलाह


सीएम ने स्पष्ट किया कि यमुना के बाढ़ क्षेत्रों में बस्तियां बस जाने के कारण वहां रहने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है, लेकिन पानी बाढ़ क्षेत्रों से बाहर मुख्य सड़कों तक नहीं पहुंचेगा। उन्होंने दिल्लीवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम हर घंटे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। वर्तमान में यमुना का जलस्तर 205.6 मीटर है। हमारी टीमें पूरी तरह सतर्क हैं। दिल्ली के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी 48 से 50 घंटों में दिल्ली पहुंचता है। इसलिए विभाग ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular