HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में जन्माष्टमी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

दिल्ली में जन्माष्टमी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड


Delhi News: दिल्ली में जन्माष्टमी के पावन पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक का मामला सामना आया है। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही कई अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, जन्माष्टमी की सुरक्षा व्यवस्था और अरेंजमेंट में लापरवाही हुई है।


क्या है पूरा मामला?


दरअसल, जन्माष्टमी के अवसर पर दिल्ली में मंदिरों, खासकर इस्कॉन मंदिर जैसे स्थानों पर भारी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस आयुक्त ने स्वयं आउटर नॉर्थ जिले के इस्कॉन मंदिर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पोस्ट पर अनुपस्थित पाए गए, जो एक गंभीर लापरवाही मानी गई।


सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर में सुरक्षा जांच और भीड़ प्रबंधन में भी कमियां देखी गईं। जिसके बाद लापरवाही बरतने वाले 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य अनुपस्थित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read