HomeUTTAR PRADESHदिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नंदू गैंग के दो शार्पशूटर मुठभेड़ में...

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नंदू गैंग के दो शार्पशूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार


Delhi Police: दिल्ली के जाफरपुर कालां इलाके में रविवार 31 अगस्त को तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। स्पेशल सेल ने कुख्यात नंदू गैंग के दो शार्पशूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों शार्पशूटरों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये दोनों आरोपी 28 अगस्त को छावला थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी के घर पर जबरन वसूली और धमकी देने के लिए की गई फायरिंग की घटना में वांछित थे।


दो शार्पशूटर को किया गिरफ्तार


दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि नंदू गैंग के दो शार्पशूटर जाफरपुर कालां इलाके में मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया। जब पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों शार्पशूटर घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल उन्हें काबू कर लिया और इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य आपराधिक सामग्री भी बरामद की है।


 बता दें, 28 अगस्त को छावला थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में इन शार्पशूटरों ने एक व्यवसायी के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस घटना का उद्देश्य व्यवसायी से फिरौती वसूलना और इलाके में दहशत फैलाना था। पुलिस के अनुसार, नंदू गैंग ने इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया है, जिसमें कारोबारियों और प्रॉपर्टी डीलरों को निशाना बनाया जाता है।


नंदू गैंग और अपराध


मालूम हो कि नंदू गैंग का नेतृत्व कपिल सांगवान उर्फ नंदू करता है, जो दिल्ली-NCR क्षेत्र में जबरन वसूली, हत्या और फायरिंग जैसी संगीन आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात है। बताया जाता है कि कपिल सांगवान वर्तमान में विदेश में रहकर अपने गैंग की गतिविधियों को संचालित कर रहा है। उसका भाई ज्योति, जो तिहाड़ जेल में बंद है, भी गैंग के संचालन में अहम भूमिका निभाता है।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read