HomeUTTAR PRADESHदिल्ली पर मंडरा रहा आतंकी खतरा, 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट...

दिल्ली पर मंडरा रहा आतंकी खतरा, 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट जारी, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा


Delhi Security Alert: दिल्ली में 15 अगस्त को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान आतंकी राजधानी को निशाना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, प्रो-खालिस्तान एंटी-सोशल एलिमेंट, सिख फॉर जस्टिस के स्लीपर सेल, और खालिस्तान आतंकी संगठन 15 अगस्त पर माहौल खराब कर सकते हैं। AK-47, RDX, और हैंड ग्रेनेड से दिल्ली को टारगेट करने की कोशिश की जा सकती है।


लाल किला पर बिगड़ सकता है माहोल 


कहा जा रहा है कि सिख फॉर जस्टिस के स्लीपर सेल गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर 15 अगस्त के मौके पर लाल किला और कई इलाकों में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ये लोग संवेदनशील इलाकों में प्रो-खालिस्तान स्लोगन लिखकर माहौल को बिगाड़ सकते हैं।


स्पेशल सेल के लिए खास निर्देश


अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस के सभी जिलों और क्राइम ब्रांच स्पेशल सेल को भी चौकन्ना रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर की तरफ से स्पेशल सेल को खास निर्देश मिला है कि वह सिख फॉर जस्टिस की एक्टिविटी पर कड़ी नजर रखें।


पुलिस को मिले हैं कारतूस


दरअसल, इससे पहले 6 अगस्त को लाल किले पर तलाशी के दौरान दो पुराने कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि दोनों कारतूस खराब हैं। उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा, एक सर्किट बोर्ड भी मिला है और यह भी पुराना है। पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि कभी किसी प्रोग्राम में लाइट के लिए इस्तेमाल हुआ होगा। इस बरामदगी के बाद FIR भी दर्ज की गई है और इसकी जांच की जा रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read