HomeUTTAR PRADESH‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ अभियान की सफलता में स्वच्छता प्रहरियों का...

‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ अभियान की सफलता में स्वच्छता प्रहरियों का विशेष योगदान: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता


नई दिल्ली:रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री सेवा सदन में दिल्ली के स्वच्छता प्रहरियों (पुरुष व महिलाएं) को राखी बांधकर उन्हें भाव-विभोर कर दिया। मुख्यमंत्री ने उनसे वचन मांगा कि वे दिल्ली को हमेशा के लिए ‘कूड़े से आजाद’ कर दें। मुख्यमंत्री के मान से गदगद सुरक्षा प्रहरियों ने भी उन्हें वचन दिया कि वे इस माह ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ दिलाने में जी-जान तो लगा रही रहे हैं, यह कार्य वे हमेशा करते रहेंगे। सदन का वातावरण आज भावनाओं, स्नेह और सौहार्द से भरपूर नजर आया। 


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दिल्ली आपकी मेहनत को नमन करती है। आप दिल्ली को कूड़े से आजाद करने के लिए जितनी मेहनत करते हो, उसे शब्दों में नहीं बांधा जा सकता। आपके सहयोग से ही ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ दिलाने की हमारी प्रतिबद्धता संभव है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली को साफ और स्वच्छ बनाने में आपका सहयोग लगातार मिल रहा है। स्वच्छता प्रहरियों ने भी कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री ने हमें इस पवित्र उत्सव पर बुलाकर हमारा मान-सम्मान किया। उन्होंने ‘दीदी’ को आशीर्वाद दिया कि आप दिल्ली के लिए लगातार अच्छा करती रहें।


दिल्ली को एक बेहतर, साफ और स्वच्छ शहर बनाने में जुटे हैं- रेखा गुप्ता


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज रक्षाबंधन के पावन पर मैं आप सभी के मान, सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लेती हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि मैं यह पर्व उन लोगों के साथ मना रही हूँ, जो प्रतिदिन निःस्वार्थ भाव से दिल्ली को एक बेहतर, साफ और स्वच्छ शहर बनाने में जुटे हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read