HomeUTTAR PRADESHदिल्ली के इन कॉलेज रूटों पर चलेंगी यू-स्पेशल बसें, मिलेगी ये स्पेशल...

दिल्ली के इन कॉलेज रूटों पर चलेंगी यू-स्पेशल बसें, मिलेगी ये स्पेशल सेवा


Delhi U Special bus: दिल्ली सरकार की ओर से एक बार फिर छात्रों को राहत देते हुए यू-स्पेशल बस सेवा दोबारा शुरू किया जा रहा है। ये सर्विस खास तौर पर दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू, आईआईटी और जामिया जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थाओं के छात्रों के लिए होगी। इस बार न सिर्फ नॉर्थ और साउथ कैंपस बल्कि ऑफ-कैंपस कॉलेजों को भी इस सेवा से जोड़ा गया है। आउटर दिल्ली और यमुना पार के इलाकों से हर रोज सफर करने वाले स्टूडेंट को इससे काफी फायदा मिलेगा।


किन रूटों पर चलेंगी बसें?


यू स्पेशल बस सेवा को 25 नए रूटों पर चलाया जाएगा। इनमें नरेला से पटेल चौक, पश्चिम विहार से किरोड़ीमल कॉलेज, ओखला से खालसा कॉलेज, वसुंधरा एनक्लेव से अमर कॉलोनी कैंपस, बवाना से स्पेशल स्टॉप होते हुए खालसा कॉलेज, द्वारका सेक्टर 21 से आईआईटी दिल्ली, बदरपुर बॉर्डर से अरविंदो कॉलेज, मुकुर्बा चौक से हिंदू कॉलेज होते हुए खालसा कॉलेज, आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से खालसा कॉलेज और नरेला से इंद्रप्रस्थ कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा कई मेट्रो स्टेशनों को भी इस सेवा से जोड़ा जाएगा ताकि छात्रों को सफर में और भी आसानी हो। 


ये बसें होंगी शामिल


इन यू स्पेशल बस सेवा के सिए 20 एयर कंडीशनर इलेक्ट्रिक बसें चलेगी। इसके अलावा 30 डीजल चालित 12 मीटर लंबी बसें चलेंगी और 20 डीजल चालित 9 मीटर छोटी बसें चलेगी।  इनमें सिर्फ स्टूडेंट पास होल्डर्स ही सफर कर सकेंगे। बसों की टाइमिंग को कॉलेज शेड्यूल के हिसाब से तय किया गया है, ताकि क्लास समय पर अटेंड की जा सके।


क्या होगा नया?


इस बार यू स्पेशल बसें एसी और इलेक्ट्रिक होंगी। स्टूडेंट के लिए बसों में रेडियो सिस्टम होगा, जिस पर गानों की फरमाइश और शैक्षणिक कार्यक्रम प्रसारित किया जाएंगे। इसके अलावा सरकार का लक्ष्य है कि छात्रों को किफायती और सुरक्षित सफर दिया जाए। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read