HomeUTTAR PRADESHटिकट बंटवारे को लेकर JDU में दरार? भागलपुर सांसद अजय मंडल ने...

टिकट बंटवारे को लेकर JDU में दरार? भागलपुर सांसद अजय मंडल ने CM नीतीश को लिखा पत्र, बोले


Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025की तैयारी में NDA के भीतर सीट बंटवारे को लेकर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में घमासान मचा हुआ है। भागलपुर से JDU सांसद अजय मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें नीतीश कुमार से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष की लहर और तेज हो गई है। यह घटना चुनावी मौसम में JDU के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है, क्योंकि पहले से ही कई विधायक और नेता टिकट वितरण से नाराज हैं।


JDU में टिकट बंटवारे पर घमसान


बिहार विधानसभा चुनाव 06और 11नवंबर यानी दो चरणों में होने वालें हैं। जबकि मतगणना 14नवंबर को होगी। NDA ने सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और JDU दोनों 101-101सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को 29, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएम) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एचएएम) को 6-6सीटें मिली हैं। हालांकि, इस बंटवारे से जेडीयू के कई दिग्गज नेता असंतुष्ट मजर आ रहे हैं। तो वहीं, हाल ही में नीतीश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने के लिए बैठकें कीं, जहां उन्होंने संकेत दिया कि करीब 20प्रतिशत मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं मिल सकता। इस फैसले से कई नेताओं ने बगावत के संकेत दिए हैं। 


इसी क्रम में अजय मंडल ने CM नीतीश कुमार को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने इस्तीफा की बात कही। लेकिन इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का मौका नहीं मिल रहा। उन्होंने पार्टी के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया। बता दें, अजय मंडल JDU के प्रमुख चेहरों में से एक हैं और उनके इस कदम से भागलपुर क्षेत्र में पार्टी की स्थिति प्रभावित हो सकती है।


अजय मंडल ने CM नीतीश को लिखा पत्र


सूत्रों की मानें तो अजय कुमार मंडल ने अपने पत्र में लिखा ‘मैं पिछले 20-25सालों से संगठन और जनता की सेवा कर रहा हूं। बावजूद इसके उनके क्षेत्र में टिकट बंटवारे को लेकर उनकी राय को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। मैंने JDU को अपने परिवार की तरह समझते हुए पूरे मन से काम किया। लेकिन कुछ समय से संगठन में ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं जो पार्टी और उसके भविष्य के लिए शुभ नहीं हैं।’


अजय कुमार का कहना है कि विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण की प्रक्रिया में उनसे कोई सलाह या बातचीत नहीं की जा रही है। टिकट उन लोगों को देने की बात की जा रही है, जिन्होंने कभी पार्टी संगठन के लिए काम ही नहीं किया। लेकिन जिन्होंने काम किया उन्हें पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है। अजय मंडल के अलावा JDU के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने टिकट न मिलने पर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना दिया। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखना चाहते हैं, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। गोपाल मंडल की यह हरकत चुनावी मौसम में वायरल हो गई और पार्टी की एकता पर भी कई सवाल उठा रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read