HomeUTTAR PRADESHटला बड़ा रेल हादसा, कानपुर के पास साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी...

टला बड़ा रेल हादसा, कानपुर के पास साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे


Train Derail In Kanpur: कानपुर के पास रेल हादसे हुआ हौ। जानकारी के अनुसार, साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15269) पटरी से उतर गई है। पनकी स्टेशन से भावपुर की ओर से जाते समय यह घटना हुई। यह हादसा लाइन नंबर 4 में इंटर करते वक्त हुआ।  फिलहाल किसी तरह की जानमाल की हानि की खबर नहीं मिली है। ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 


 


घटनास्थल पर रेलवे प्रशासन टीमें पहुंच चुकी हैं और राहत का काम शुरू कर दिया गया है। प्रभावित हिस्से में फिर से यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है।रेलवे से प्राप्त जानकारी के अमुसार उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज में कानपुर-टुंडला सेक्शन पर भाऊपुर यार्ड के पास यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन मैनेजर ने शाम 4 बजकर 20 मिनट पर सूचना दी कि गाड़ी संख्या: 15269 (मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस) के दो डिब्बे (इंजन से छठा और सातवां) पटरी से उतर गए हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read