HomeUTTAR PRADESHजीएसटी रिफॉर्म पर सीएम नायब सैनी ने दी बड़ी जानकारी, कहा- माध्यम...

जीएसटी रिफॉर्म पर सीएम नायब सैनी ने दी बड़ी जानकारी, कहा- माध्यम वर्ग, गरीब व्यक्ति और आम लोगो को मिलने वाला है


HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नें जो कहा है उसे पूरा करने का काम किया है। एक महीने पहले प्रधानमंत्री ने लाल किले से देश को सम्बोधित करते हुए कहा था की दिवाली इस बार भव्य तरीके से मनाई जाएगी। इसी कड़ी मे GST कर की स्लैब मे भारी कमी की गई है।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि इसका लाभ माध्यम वर्ग, गरीब व्यक्ति और आम लोगो को मिलने वाला है। GST काउंसिल की 55वीं बैठक मे जो निर्णय लिए गए है उसकी जानकरी देने आया हूं, नागरिकों पर बोझ कम करना, हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई निर्णय लिए गए है। उन्होंने कहा कि GST कौंसिल की बैठक मे जो निर्णय लिए है उसका स्वागत करता हूं, इससे लोगो को फायदा होगा। 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत स्लैब को खत्म किया गया। इससे रोज़मारा के सामान सस्ते होंगे।


माध्यम वर्ग की बचत बढ़ेगी– सीएम सैनी


सीएम नायब सैनी ने कहा कि माध्यम वर्ग की बचत बढ़ेगी, आगामी त्योंहरो में खरीदारी बढ़ेगी। देश में GST की दो मानक दरे रहेंगी 5 और 18 प्रतिशत रहेगी। लक्ज़री सामान पर 40 प्रतिशत की दर लगेगी। दरों के वर्गीकरण मे सुधार किया गया हैलोगो पर टैक्सका बोझ कम करने पर आम आदमी को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि इससे डीलर के लिए पूंजी का अवरोध कम होगा, पंजीकरण प्रकिर्या को सरल बनाया गया है। GST परिषद नें क़ृषि और किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। पैक्ड मिल्क और पनीर पर GST खत्म कर दिया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read