HomeUTTAR PRADESHजींद में संदिग्ध परिस्थितियों में अध्यापक की जलने से मौत, मृतक के...

जींद में संदिग्ध परिस्थितियों में अध्यापक की जलने से मौत, मृतक के परिजनों ने लगाया जला कर मार डालने का आरोप


HARYANA NEWS: हरियाणा के जींद में संदिग्ध परिस्थितियों में अध्यापक की जलने से मौत हो गई। मृतक के पिता रामफल ने बताया कि उनके पास फोन गया की मकान में आग लग गई है और आपका बेटा जल कर मर गया है। सूचना मिलते ही वह यहां पहुंचे तो उसका बेटा कमरे के अंदर जला हुआ था। मेरा बेटा अध्यापक था और खेड़ा खेमावती स्कूल में पढ़ता था।


मृतक के पिता ने बताया कि मेरे बेटे की उम्र 49 साल है और यहां वह अकेला ही रहता था। उनको लगता है कि इसको मारा गया है। इस बारे में उन्हें कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन उसके बेटे की हत्या की गई है। यहां वह कमरे पर अकेला ही रहता था। जबकि उसकी पत्नी भिवानी रहती थी दो महीने पहले हम मिले थे।


मृतक के चाचा के बेटे आजाद ने बताया कि राजकुमार जैजैवंतीसे आकर यहां रह रहा था। सरकारी टीचर था। अंदाजा है कि की सुबह 4:30 या 5:00 बजे आग लगी है। मृतक की पत्नी भिवानी रहती है और छुट्टी वाले दिन यहां आ जाया करती थी। इसका एक छोटा भाई है, वह दूसरे मकान में रहता है। उसके भी बच्चे हैं। पूरा परिवार खुशहाल था। मृतक का एक लड़का और एक लड़की है। लड़का रोहतक रहता है और अपना काम करता है और लड़की अभी पढ़ाई कर रही है।


कमरे से कि मुझे बचा लो- पड़ोसी


पड़ोसियों के अनुसार रात को 12:30 बजे आवाज आई थी कमरे से कि मुझे बचा लो। फिर दोबारा आवाज नहीं आई। मेरे हिसाब से उसको मारा गया है। यहां से एक कार दो बार गुजर रही है। उन्हें शक है कि उसके भाई की हत्या की गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read