HomeUTTAR PRADESHजहरीली हुई हरियाणा की हवा, 15 जिलों में 500 के पार पहुंचा...

जहरीली हुई हरियाणा की हवा, 15 जिलों में 500 के पार पहुंचा एक्यूआई


HARYANA NEWS: दिवाली की रात को हरियाणा में जमकर आतिशबाजियां हुई। जिसकी वजह से हवा काफी ज्यादा प्रदूषित हो गई है। साथ ही पूरा प्रदेश में गैस चैंबर में बदल गया। रात करीब 12 बजे 15 राज्यों का एयर क्वालिटि इंडेक्स (AQI) 500 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। हवा इतनी ज्यादा प्रदूषित हो गई थी कि एक स्वस्थ व्यक्ति भी बीमार पड़ सकता है। 


हरियाणा के सोनीपत में तो हालात कुछ ऐसे बन गए थे कि आसमान में धुएं की परत फैली हुई नज़र आई है। हालांकि ग्रेप 2 भी लागू हो चुका है। लोगों को आंखों में जलन हो रही है और प्रदूषण से सांस लेना भी दूभर हो रहा है।  सोनीपत से सुबह से ही नज़र धुएं की परत आ रही है। सोनीपत और चरखी दादरी जैसे इलाकों में भी AQI 400 से ऊपर बना रहा।


रोहतक और नारनौल में हालत सबसे ज्यादा खराब हो गए है। रोहतक में रोहतक का AQI 320, नारनौल 311 दर्ज किया है। वहीं बहादुरगढ़ 306, धारूहेड़ा 305 और बल्लभगढ़ 303 दर्ज किया गया। इस बार रोहतक और नारनौल गुरूग्राम से ज्यादा प्रदषित हो रहे है। अब प्रदूषण केवल दिल्ली-एनसीआर तक सीमित नहीं है। बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में तेजी इसे इसकी चपेट में आ रहे है। 


GRAP-2 की पाबंदियां लागू


दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए GRAP-2 की पाबंदियां लागू कर दी गई। 14 अक्टूबर कोGRAP-1 को लागू कर दिया गया था। अब GRAP-2 लागू होने के बाद डीजल वाहनों पर सख्ती और फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं को नियंत्रित करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। रोहतक, नारनौल, गुरुग्राम, बहादुरगढ़, धारूहेड़ा और बल्लभगढ़ जैसे इलाकों में लागू होंगी। साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों से बचें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read