HomeUTTAR PRADESHछठ पर्व को लेकर दिल्ली सरकार उत्साहित, CM रेखा गुप्ता ने सूर...

छठ पर्व को लेकर दिल्ली सरकार उत्साहित, CM रेखा गुप्ता ने सूर घाट और मुनक नहर पर तैयारियों का निरीक्षण किया


Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पर्व की तैयारियों के तहत आज वजीराबाद स्थित सूर घाट और उत्तरी दिल्ली स्थित प्रेमबाड़ी पुल से एयू ब्लॉक तक मुनक नहर के किनारे बन रहे छठ घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने वहां घाट निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सफाई- स्वच्छता आदि की प्रगति की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री का कहना है श्रद्धा, आस्था और शुचिता के इस पर्व को लेकर दिल्ली सरकार उत्साहित है। सरकार का संकल्प है कि छठ व्रतधारियों को पूरा सम्मान और अपनापन मिले। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पर्व के दौरान सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि छठ पर्व पर प्रकृति के प्रति समर्पण हमें पर्यावरण की सुरक्षा का भी संदेश देता है।


छठ घाटों का निरीक्षण


बता दें, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सबसे पहले सूर घाट पहुंची। वहां निरीक्षण के दौरान उनके साथ दिल्ली सरकार के विकास मंत्री श्री कपिल मिश्रा व विधायक श्री अभय वर्मा सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश था कि घाट पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतज़ाम और भीड़ प्रबंधन की सभी तैयारियाँ समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरी की जाएं, ताकि छठ पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा चूंकि इस घाट पर लाखों श्रद्धालु आएंगे, इसलिए यहां यातायात व्यवस्था के लिए भी व्यापक इंतजाम किए जाएं।


मुख्यमंत्री इसके बाद मुनक नहर पहुंची, जहां छठ व्रतधारियों के लिए बड़े स्तर पर घाटों का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरे में उनके साथ स्थानीय पार्षद डॉ. अमित नागपाल, समाजसेवी सहित आला अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने वहां बन रहे घाटों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनका निर्माण इस तरह से किया जाए कि किसी भी व्रतधारी को परेशानी न हो। घाटों पर सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री के अनुसार हरियाणा से निकलकर दिल्ली से गुजरने वाली  मुनक नहर पर छठ पूजा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु एकत्र होते हैं, जिससे पहले भारी भीड़ और अव्यवस्था की स्थिति बन जाती थी। लेकिन इस वर्ष, सरकार ने समय रहते सफाई अभियान, डिसिल्टिंग कार्य और घाट निर्माण प्रारंभ कर दिया है। अब तक यहां से ट्रकों के माध्यम से सिल्ट हटाई जा चुकी है और यह कार्य तेजी से जारी है ताकि छठ पर्व पर कोई असुविधा न हो।


छठ पर्व गको लेकर दिल्ली सरकार का लक्ष्य


मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि छठ पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन न होकर, स्वच्छता, संस्कृति और सुशासन का प्रतीक बने। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रभाव रूप से कार्यरत है कि हर श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस बार छठ पर्व की हर झलक भव्य, दिव्य और यादगार हो। दिल्ली सरकार इसके लिए पूरी तत्परता, कार्यकुशला व समर्पण भाव से कार्य कर रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read