HomeUTTAR PRADESHगोगी गैंग पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में 2 बदमाशों को...

गोगी गैंग पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, मुठभेड़ में 2 बदमाशों को लगी गोली; 3 गिरफ्तार


Delhi Encounter: देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस और कुख्यात गोगी गैंग के सदस्यों के बीच जोरदार मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच संदिग्ध अपराधियों पर नकेल कसी, जिसमें तीन को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो को गोली लगने से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से कई हथियार और पिस्टल बरामद की हैं।


मुठभेड़ में गोगी गैंग पकड़ा गया


बता दें, दिल्ली पुलिस और कुख्यात गोगी गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ रोहिणी जिले के बुध विहार क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 3 बजे हुई। दिल्ली पुलिस की बुध विहार थाने की टीम, जिसका नेतृत्व एसएचओ करुणा सागर कर रहे थे, को गुप्त सूचना मिली थी कि गोगी गैंग के पांच हथियारबंद सदस्य एक कार में सवार होकर इलाके में घूम रहे हैं। 


जिसके बाद पुलिस ने संदिग्धों को घेर लिया, लेकिन बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो अपराधी इरफान और लालू के पैरों में गोली लग गई। जबकि 3 बदमाशों को पकड़ लिया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


किसी निर्दोष को नुकसान नहीं पहुंचा


इस मामले की जांच में शामिल वरिष्ठ अधिकारी ने बताया ‘यह कार्रवाई गोगी गैंग की बढ़ती सक्रियता को रोकने के लिए की गई थी। बरामद हथियारों से साफ है कि ये लोग किसी बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे।’ मुठभेड़ के दौरान इलाके में हलचल मच गई, लेकिन किसी निर्दोष को नुकसान नहीं पहुंचा। इस मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने रोहिणी और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ा दी है।


मालूम हो कि गोगी गैंग का संस्थापक जितेंद्र मन्ना उर्फ गोगी है, जो 2021 में रोहिणी कोर्ट में ही अपने दुश्मन तिल्लू गैंग के हमलावरों द्वारा मारा गया था। गोगी की हत्या के बाद भी गैंग सक्रिय रहा है। ये गैंग मुख्य रूप से वसूली, संपत्ति डीलरों पर हमले और हत्या जैसे अपराधों में लिप्त है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read