HomeUTTAR PRADESHगैंगस्टर नीरज बवाना का पिता गिरफ्तार, पुलिस ने किया सोना और हथियार

गैंगस्टर नीरज बवाना का पिता गिरफ्तार, पुलिस ने किया सोना और हथियार


नई दिल्ली: दिल्ली आउटर नॉर्थ पुलिस ने बुधवार रात 39ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई में गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने छापों में 50लाख नकद, सवा किलो सोना, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो, चार कट्टे और जिंदा कारतूस बरामद किए. छापेमारी का मकसद गैंगस्टरों की हथियार और फीडिंग चैन तोड़ना है।दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।


आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस ने बुधवार रात राजधानी और हरियाणा में करीब 39ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान 50लाख रुपये नकद, सवा किलो सोना, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो, चार कट्टे और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए।दरअसल, दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात राजधानी और हरियाणा में संगठित अपराध पर शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की। आउटर नॉर्थ जिले की पुलिस की करीब 40टीमों ने कुख्यात गिरोहों तिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवाना-राजेश बवाना, जितेंद्र उर्फ गोगी और काला जठेड़ी से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।


अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तर ध्वस्त करना है– पुलिस


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन छापों का उद्देश्य गिरोहों के ठिकानों को ध्वस्त करना और उनके हथियार व फाइनेंस की सप्लाई चेन को तोड़ना था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकदी और कई अवैध हथियार बरामद किए। अधिकारी ने बताया कि इन छापों के बाद कई एफआईआर दर्ज की गई हैं और बरामदगी को लेकर आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मकसद राजधानी में संगठित अपराध पर रोक लगाना और अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तर ध्वस्त करना है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read