HomeUTTAR PRADESHगुरुग्राम में BPCL ने शुरू किया एलपीजी एटीएम, मिनटों में होगा गैस...

गुरुग्राम में BPCL ने शुरू किया एलपीजी एटीएम, मिनटों में होगा गैस सिलेंडर उपलब्ध


Good News In LPG Crisis: मिडिल-ईस्ट में युद्ध और तेल-गैस संकट के बीच भारत में एलपीजी की किल्लत का असर देखने को मिल रहा है। सप्लाई में रुकावट के कारण गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई थीं। इसी बीच गुरुग्राम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने एलपीजी एटीएम शुरू कर लोगों को राहत दी है। इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया है।


24 घंटे चालू रहती है मशीन


एलपीजी एटीएम सोहना, सेक्टर-33 के एक रेजिडेंशियल टाउनशिप में स्थापित किया गया है। यह ऑटोमेटिक वेंडिंग सिस्टम खाली सिलेंडरों को भरे हुए हल्के कंपोजिट सिलेंडरों से बदलने की सुविधा देता है। मशीन हफ्ते के सातों दिन, 24 घंटे चालू रहती है और पूरी प्रक्रिया डिजिटल और संपर्क रहित है। यूजर को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होता है।


इसके बाद मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) आता है, जिसे डालकर पुष्टि करनी होती है। इसके अलावा सिलेंडर पर लगे बारकोड या क्यूआर कोड को स्कैन करना आवश्यक है। पेमेंट UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।


एजेंसियों को मिलेगा अलर्ट


इस नए कंपोजिट सिलेंडर का वजन पारंपरिक लोहे वाले सिलेंडर की तुलना में आधा है। जहां घरेलू गैस सिलेंडर का वजन 31 किलो होता है, वहीं कंपोजिट सिलेंडर लगभग 15 किलो का है। मशीन में एलपीजी स्टॉक कम होने पर आस-पास की गैस एजेंसियों को अलर्ट भेजने की सुविधा भी है, जिससे समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।


एलपीजी एटीएम की क्षमता


एलपीजी एटीएम की क्षमता लगभग 10 सिलेंडरों की है। BPCL का कहना है कि इसका उद्देश्य देश में नए गैस विकल्पों को बढ़ावा देना और गैस एजेंसियों पर लोगों की निर्भरता कम करना है। गुरुग्राम के इस पायलट प्रोजेक्ट से घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारू रखने में मदद मिलेगी। हल्के और सुरक्षित कंपोजिट सिलेंडर को ले जाना और उपयोग करना आसान है। एलपीजी एटीएम से यूजर्स को मिनटों में सिलेंडर मिलने से समय और मेहनत दोनों की बचत होगी। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read