HomeUTTAR PRADESHगुजरात ATS को मिली बड़ी सफलता, रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग के कुख्यात...

गुजरात ATS को मिली बड़ी सफलता, रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गैंग के कुख्यात शूटर हुए गिरफ्तार


Haryana Crime: गुजरात ATS को रोहित गोदारा–नवीन बॉक्सर गैंग को लेकर बड़ी सफलता मिली है। हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में हुई हत्या के मामले में वांटेड चल रहे विकास उर्फ गोलू जसबीर सिंह श्योराणा को ATS ने कच्छ जिले के रापर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इस दौरान उसे पनाह देने वाले दिंकेश उर्फ काली गर्ग को भी हिरासत में लिया गया है।


 


हरियाणा के रहने वाले हैं आरोपी


 


गिरफ्तार आरोपी विकास उर्फ गोलू के रूप में हुई जो मूल रूप से हरियाणा के काकरोली का रहने वाला है। लंबे समय से रोहित गोदारा–नवीन बॉक्सर गैंग से जुड़ा हुआ था। जांच में सामने आया है कि रोहित गोदारा के कहने पर ही विकास कच्छ के रापर पहुंचा था, जहां वह दिंकेश उर्फ काली के पास छिपकर रह रहा था। वहीं, दिंकेश मूल रूप से हरियाणा के है कैथल का निवासी है।


 


पुरानी रंजिश का था परिणाम


 


गुजरात ATS के अनुसार, 4 सितंबर 2025 को हरियाणा के भिवानी शहर स्थित कोर्ट परिसर में विकास उर्फ गोलू ने अजय और रोहित के साथ मिलकर लवजीत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लवजीत रोहतक का था। ये घटना दो गैंग के बीच चल रही पुरानी रंजिश का परिणाम था। हत्या में इस्तेमाल पिस्तौल रोहित गोदारा ने उपलब्ध कराई थी।


हरियाणा और गुजरात पुलिस ने बनाया था प्लान


 


इस हत्या के बाद भिवानी पुलिस लाइन थाना क्षेत्र में केस दर्ज किया गया था। उसी वक्त से विकास फरार चल रहा था। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था और आखिरकार नवंबर महीने में रोहित गोदारा के निर्देश पर गुजरात के कच्छ जिले के रापर में जाकर छिप गया। उसे लेकर हरियाणा और गुजरात पुलिस संपर्क में थी।


 


पुलिस को मिली थी जानकारी


 


डिप्टी पुलिस कमिश्नर हर्ष उपाध्याय को जानकारी मिली कि रोहित गोदारा–नवीन बॉक्सर गैंग से जुड़ा एक शख्स रापर इलाके में मौजूद है। जांच में पता चला कि विकास नागेश्वर पार्क इलाके में आरो प्लांट कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति के घर रुका हुआ है। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद गुजरात ATS के साथ एक टीम को तैयार किया गया।


हरियाणा पुलिस करेगी पूछताछ


इसमें कच्छ SP की मदद से SOG टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। दबिश के दौरान विकास और दिंकेश को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए अहमदाबाद लाया गया। इसके बाद गुजरात ATS ने दोनों को हरियाणा STF को सौंप दिया। अब हरियाणा पुलिस उनसे पूछताछ करने वाली है 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read