HomeUTTAR PRADESHगुजरात में सियासी हलचल, CM को छोड़ पूरी कैबिनेट ने सौंपा इस्तीफा;बैठक...

गुजरात में सियासी हलचल, CM को छोड़ पूरी कैबिनेट ने सौंपा इस्तीफा;बैठक के बाद लिया गया फैसला


Oath Taking Ceremony of Gujrat Cabinet:गुजरात की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के सभी 16मंत्रियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। यह कदम आगामी कैबिनेट विस्तार की तैयारी के तहत उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर 11:30पर नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जिसमें कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।


सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल में लगभग 20से 23मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें करीब 16नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है, जबकि 5मौजूदा मंत्रियों को दोबारा मौका मिल सकता है। खास बात यह है कि इस बार दो महिला नेताओं को भी मंत्री पद मिल सकता है। यह फेरबदल पुराने और प्रदर्शन में पिछड़े मंत्रियों को हटाने और युवाओं व जमीनी नेताओं को मौका देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।


PM मोदी और अमित शाह के साथ हुई थी अहम बैठक


कैबिनेट विस्तार से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। इस बैठक में संगठनात्मक बदलाव और मंत्रिमंडल में नए चेहरों को शामिल करने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने निर्देश दिया कि नए मंत्री जनता से सीधे जुड़ें और कार्यभार संभालते ही प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दें, जिससे सकारात्मक संदेश जाए।


कैबिनेट गठन की प्रक्रिया और नियम


गुजरात विधानसभा में कुल 182 सदस्य हैं, जिनमें से अधिकतम 15% यानी 27 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अब तक राज्य में मुख्यमंत्री समेत 17 मंत्री थे, जिनमें 8 कैबिनेट और 8 राज्य मंत्री शामिल थे। हाल ही में जगदीश विश्वकर्मा को राज्य मंत्री पद से हटाकर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, जबकि सीआर पाटिल को केंद्रीय मंत्री पद मिला। भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर 2022 को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read