HomeUTTAR PRADESH‘...खिलाडियों को डरना नहीं चाहिए’ चयनकर्ताओं पर रहाणे ने साधा निशाना!

‘…खिलाडियों को डरना नहीं चाहिए’ चयनकर्ताओं पर रहाणे ने साधा निशाना!


नई दिल्ली:  टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे का बयान क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने क्रिकेट में चयनकर्ताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे के मुताबिक, चयनकर्ताओं की नियुक्ति में बुनियादी में सुधारों की जरूरत है।


अजिंक्य रहाणे के मुताबिक, हाल ही में फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायर हुए खिलाड़ियों को टीम चुनने की जिम्मेदारी ने देनी चाहिए, क्योंकि वे मॉडर्न क्रिकेट की डिमांड और खिलाड़ियों की क्षमता को बेहतर समझते हैं। रहाणे के इस बयान से भारतीय क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। राहणे के बयान से लग रहा है कि वह बीसीसीआई ने पर निशाना साध रहे हैं। बता दें कि रहाणे में हाल ही में मुंबई टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने अभी तक अतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है।  


चेतेश्वर पुजारा के साथ बीतचीत के दौरान कहीं ये बात


YouTube चैनल पर पूर्व खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा के साथ बातचीत के दौरान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि सेलेक्टर्स से खिलाडियों को डरना नहीं चाहिए, मैं खासकर घरेलू क्रिकेट के सेलेक्टर्स की बात करना चाहता हूं। हमारे पास ऐसे सेलेक्टर्स होने चाहिए जो टॉल-लेवल क्रिकेट से रिटायर हुए हों, जो पांच-छह साल, सात-आठ साल पहले रिटायर हुए हों।


बातचीत के दौरान राहणे ने कहा कि जिस तरह इन दिनों क्रिकेट डेवलपमेंट हो रहा है मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है कि सेलेक्टर्स की मानसिकता और सोच भी इसके अनुरूप हो और बदलाव के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें, क्रिकेट लगातार बदल रहा है। हमें ऐसे निर्णय नहीं लेने चाहिए जो 20-30 साल पहले के क्रिकेट के तरीकों पर आधारित हों। T20 और IPL जैसे फॉर्मेट के साथ, यह समझना जरूरी है कि आधुनिक क्रिकेट खिलाड़ी किस अंदाज में खेलते हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read