HomeUTTAR PRADESHखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर टूटा मौत का...

खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे परिवार पर टूटा मौत का काल, सड़क हादसे ने छीनी 4 सदस्यों की जिंदगी


Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर के चौमूं थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक ही परिवार के 4लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा एनएच-52पर रामपुरा पुलिया के पास उस समय हुआ, जब पूरा परिवार खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करके घर लौट रहा था और एक तेज रफ्तार थार एसयूवी ने तीन मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी।


कैसे हुआ हादसा?


शुरुआती जांच के अनुसार, पुलिस ने बताया कि मृतक परिवार के सदस्य सीकर जिले के निवासी थे, जो मंगलवार को खाटू श्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद घर लौटते समय वे तीन अलग-अलग बाइकों पर सवार थे। तड़के करीब 4बजे रामपुरा पुलिया के पास पीछे से आ रही एक महिंद्रा थार गाड़ी ने अचानक उनकी बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइकें सड़क पर बिखर गईं, जबकि चार लोग जिसमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थी, उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


वहीं, घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दूसरी तरफ, थार गाड़ी का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। इस हादसे पर चौमूं थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और अंधेरे में लापरवाही प्रतीत हो रहा है। वाहन का रजिस्ट्रेशन और चालक की पहचान जल्द ही सामने आ जाएगी।


मृतकों के नाम


मृतकों की पहचान वीरेंद्र श्रीवास्तव (55), सुनील श्रीवास्तव (50), श्वेता श्रीवास्तव (26) और उनके पति लकी श्रीवास्तव (30) के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही सीकर और जयपुर के रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read