HomeUTTAR PRADESHखाटूश्याम से लौट रही पिकअप गाड़ी ट्रक से टकराई, हादसे में 7...

खाटूश्याम से लौट रही पिकअप गाड़ी ट्रक से टकराई, हादसे में 7 बच्चों समेत 10 श्रद्धालुओं की की मौत


Dausa Road Accident: राजस्थान के दौसा जिले में 13अगस्त की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। खाटूश्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी की दौसा-मनोहरपुर राजमार्ग पर बापी के पास एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 10लोगों की जान चली गई, जिनमें 7बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा कुछ लोग घायल भी हुए हैं।


कहां-कैसे हुआ हादसा?


यह घटना आज बुधवार तड़के करीब 4:30बजे हुई, जब कुछ श्रद्धालु खाटूश्याम मंदिर के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, श्रृद्धालुओं की पिकअप गाड़ी कार खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया।


वहीं, दौसा जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। घायलों में से 9 को गंभीर हालत में जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि 3 का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक सागन राणा ने कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read