HomeUTTAR PRADESHक्या कार वाले अब हेलमेट पहनेंगे? चार पाहिया गाड़ी चालक को लगा...

क्या कार वाले अब हेलमेट पहनेंगे? चार पाहिया गाड़ी चालक को लगा चालान का तगड़ा झटका, जानें क्या है पूरा मामला?


Ghaziabad Helmet Fine Blunder: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक कार मालिक को ट्रैफिक पुलिस ने ‘हेलमेट न पहनने’ के लिए 1,000रुपये का चालान थमा दिया। जिसका बाद यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। आखिरकार, पुलिस ने इसे मानवीय भूल करार दिया और मामले की जांच का आश्वासन दिया।


 क्या है पूरा मामला?


बता दें, 11सितंबर को गाजियाबाद में एक कार मालिक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान मिला है, जिसमें उल्लंघन के रूप में ‘हेलमेट न पहनने की बात कही गई है। हैरानी की बात यह थी कि चालान में कार की तस्वीर थी, जबकि उल्लंघन दोपहिया वाहन से संबंधित था। जिसके बाद यह चालान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिस वजह से लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की तकनीकी प्रणाली और चालान प्रक्रिया पर सवाल उठाए।  


पुलिस ने क्या कहा?


गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने इस मामले को मानवीय भूल बताया। अधिकारियों का कहना है कि चालान जनरेट करते समय गलती से कार के नंबर को दोपहिया वाहन के उल्लंघन के साथ जोड़ दिया गया। पुलिस ने इसे तकनीकी गलत करार देते हुए कहा कि ऐसी गलतियों को सुधारने के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। वहीं, गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच की जाएगी और चालान को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


बताया जा रहा है कि यह घटना गाजियाबाद में चल रहे ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान के तहत हुई है। जिसका उद्देश्य दोपहिया बाइक, स्कूटर चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के जरिए पुलिस, परिवहन विभाग और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीमें पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट वाले चालकों को ईंधन देने से रोक रही हैं और उनका चालान भी कर रही हैं। हालांकि, इस तरह की गलतियां ट्रैफिक पुलिस की तकनीकी प्रणाली और चालान प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read