HomeUTTAR PRADESHकैबिनेट बैठक के बाद सीएम सैनी ने कई बड़े ऐलान, प्रेस कॉन्फ्रेंस...

कैबिनेट बैठक के बाद सीएम सैनी ने कई बड़े ऐलान, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी


HARYANA NEWS: हरियाणा के कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने पहले प्रदेश वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गौ रक्षा और गौ संरक्षण के दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सामाजिक संस्थाओं को प्रदेश में गौशालाएं स्थापित करने के लिए रियायती दरों पर जमीन उपलब्ध करवाई जा रही है।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज की बैठक में पंचकूला जिले के बरवाला ब्लॉक के रत्तेवाली गांव पंचायत की जमीन को कामधेनु गौ सेवा समिति को गौशाला स्थापित करने के लिए 20 साल की अवधि के लिए पट्टे पर देने को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में राज्य परिवहन विभाग के कर्मचारियों के हित में फैसला भी लिया गया। वर्ष 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त 347 ड्राइवर को क्वालीफाइंग सर्विस और पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का फैसला लिया गया। ड्राइवरों को उनकी शुरुआती नियुक्ति की तारीख से रेगुलर माना जाएगा।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि शुरुआती नियुक्ति की तारीख से सेवा की गणना करके एसीपी,  पुरानी पेंशन योजना और पारिवारिक पेंशन योजना 1964 का लाभ प्रदान करने जनरल प्रोविडेंट फंड खाता खोलना जैसे विभिन्न लाभ किए प्रदान जाएंगे। यह सभी लाभ 31 अगस्त 2024 तक सैद्धांतिक रूप से दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वास्तविक वित्तीय लाभ 1 सितंबर 2024 से या सरकार द्वारा तय की गई किसी अन्य कट ऑफ तारीख से मिलेंगे।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि स्वर्गीय संदीप कुमार लाठर, एएसआई की पत्नी को सरकारी नौकरी मिलेगी। कैंपस स्कूल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में PGT गणित ग्रुप बी के पद पर सरकारी नौकरी दी जाएगी। प्रदेश सरकार रजिस्ट्री में पारदर्शिता के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कच्ची कॉलोनी में रजिस्ट्रियों पर पूर्ण प्रतिबंध है। ऐसी कॉलोनियों में लैंड एक्सचेंज कर रजिस्ट्रियां करवाने के किए जा रहे हैं प्रयास, इस पर अंकुश लगाने को सरकार ने कदम उठाए हैं। अब कच्ची कॉलोनियों में भूमि रजिस्ट्री के लिए एक्सचेंज पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


इन महिलाओं को मिलेंगे 2100 रुपये


बैठक के बाद सीएम सैनी ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लेकर आने वाले बच्चों की माताओं को भी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना लाभ का मिलेगा। निपुण योजना के तहत ग्रेडेशन वाली महिलाएं,बच्चों में कुपोषण या एनीमिया को रोकने वाली महिलाओं (180000 तक की वार्षिक आय वाली) के लिए भी पहल की गई। कोई बच्चा जो कुपोषित या एनीमिया ग्रस्त था वह पोषित और स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है तो ऐसी माताओं को भी योजना का लाभ मिलेगा।


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं– सीएम सैनी


सीएम सैनी ने कहा कि वर्तमान में जो 2100 रुपए की राशि बहन बेटियों के खातों में जा रही हैं उसमें से 1100 रुपए सीधे महिलाओं को मिलेंगे और 1000 रुपए सरकार रिकरिंग डिपॉजिट या फिक्स्ड डिपॉजिट करवाएगी। अब तक 10 लाख 255 महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया, जिसमें में 8 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है। 2014 में हम जब सेवा करने का अवसर मिला तो लिंगानुपात 871 था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2015 में पानीपत से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की। हरियाणा सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read