HomeUTTAR PRADESHकेदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, अब 6 महीने तक ऊखीमठ में...

केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, अब 6 महीने तक ऊखीमठ में होगी पूजा-अर्चना


Kedarnath Temple Door Closed: उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के कपाट 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने से पहले केदारनाथ धाम श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन करने पहुंचे। आज भाई दूज के मौके पर सुबह लगभग 8:30 बजे अगले 6 महीने के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। इस दौरान पूरी केदारघाटी हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोष से गूंज उठी। वहीं, इस खास मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। इसके साथ ही आज यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।


ऊखीमठ में होगी पूजा-अर्चना


अब 6 महीने के लिए बाबा केदार की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में की जाएगी। कपाट बंद होने के बाद भगवान शिव की चल डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी। इस यात्रा के पहले दिन डोली रामपुर में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को गुप्तकाशी पहुंचेगी। वहीं, तीसरे दिन 25 अक्टूबर को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां पर बाबा केदार की पूजा-अर्चना और दर्शन की व्यवस्था पूरे 6 महीने तक की जाएगी।


भक्तों की उमड़ी भीड़


मानसून के दौरान आपदाओं के कारण बार-बार बाधित हुई चारधाम यात्रा ने बर्फबारी और लगातार खराब मौसम के बावजूद भी भक्तों की भीड़ देखने को मिली। केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालुओं की संख्या ने नए रिकॉर्ड कायम किए। केदारनाथ में जहां इस साल दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बुधवार, 22 अक्टूबर को 16.56 लाख के पार चली गई, वहीं बदरीनाथ में ये आंकड़ा 14.53 लाख से ज्यागा हो गया। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read