HomeUTTAR PRADESHकूटनीति में दो कदम आगे निकला भारत, एस जयशंकर जाएंगे रूस; अमेरिका...

कूटनीति में दो कदम आगे निकला भारत, एस जयशंकर जाएंगे रूस; अमेरिका के खिलाफ हो रही जुगलबंदी!


S Jaishankar On Tour Of Russia: भारत-अमेरिका के बीच अभी विवाद जारी है। इसी बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस जाने वाले हैं। अमेरिका से टैरिफ को लेकर जारी गतिरोध के बीच यह दौरा अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं। इधर भारत की कूटनीति के लिहाज से एस जयशंकर का दौरा अहम माना जा रहा है।


रूस के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर ट्वीट कर कहा कि एस जयशंकर रूस आने वाले हैं। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि 21अगस्त को विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मास्को में वार्ता करेंगे। दोनों मंत्री द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ अंतराष्ट्रीय पहलुओं पर भी चर्चा करेंगे।


एस जयशंकर का विदेश दौरा क्यों अहम


आपको बता दें कि अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर 50फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। जिसके कारण वैश्विक कूटनीति के लिहाज से विदेश मंत्री एस जयशंकर की रूस यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। कुछ ही दिनों पहले भारत के एनएसए अजीत डोवल ने भी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। आपको बता दें कि भारत ने अमेरिकी शर्तों को मानने इनकार कर दिया है और रूस से तेल खरीदना जारी रखा है।


पीएम मोदी ने की थी पुतिन से बात 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 अगस्त को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ विस्तृत बातचीत की थी। दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन की स्थिति को लेकर वर्ता हुई थी। बातचीत में पीएम मोदी ने शांतिपूर्ण और कूटनीतिक समाधान के पक्ष में भारत के अडिग रुख को लेकर अपनी बात रखी थी। भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली वार्ता का भी स्वागत किया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read