spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHएक साथ 170 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अमित शाह बोले- नक्सल मुक्त...

एक साथ 170 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, अमित शाह बोले- नक्सल मुक्त होगा राज्य

fok-media-samman-samaroh


Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में गुरुवार 16 अक्टूबर को एक साथ 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इसके साथ ही अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर नक्सलियों से मुक्त हो गए। गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि बुधवार को महाराष्ट्र में 61 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। वहीं, छत्तीसगढ़ में 27 ने हथियार डाल दिए।  पिछले दो दिनों में कुल मिलाकर 258 युद्ध-प्रशिक्षित वामपंथी उग्रवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला लिया।


एक्स पोस्ट में गृहमंत्री ने कही ये बात


गृहमंत्री शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक ऐतिहासिक दिन है। आज छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। कल राज्य में 27 ने हथियार डाल दिए थे। महाराष्ट्र में कल 61 नक्सली मुख्यधारा में लौट आए। पिछले दो दिनों में मिलाकर 258 युद्ध-प्रशिक्षित वामपंथी उग्रवादियों ने हिंसा को त्याग दिया है, मैं भारत के संविधान में विश्वास रखते हुए हिंसा का त्याग करने के उनके निर्णय की सराहना करता हूं। ये इस बात का प्रमाण है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के इस समस्या को समाप्त करने के अथक प्रयासों के कारण नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है।


अमित शाह ने की खुशी जाहिर


अमित शाह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर, जो कभी आतंकवादियों के गढ़ थे आज नक्सली आतंक से मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब दक्षिणी बस्तर में नक्सलवाद का नामोनिशान बचा है, जिसे हमारे सुरक्षा बल जल्द ही मिटा देंगे। गृहमंत्री ने लिखा, जनवरी 2024 से, छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार बनने के बाद, 2100 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 1785 गिरफ्तार किए गए हैं और 477 का सफाया किया गया है। ये आंकड़े 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के हमारे संकल्प को दर्शाते हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular