HomeUTTAR PRADESHएक बार फिर विवादों में घिरे सैम पित्रोदा, बोले- पाकिस्तान-बांग्लादेश घर जैसा...

एक बार फिर विवादों में घिरे सैम पित्रोदा, बोले- पाकिस्तान-बांग्लादेश घर जैसा लगता है


Sam Pitroda Controversial Statement: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा अपने विवादित बयान के बाद बयान के बाद चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में घर जैसा महसूस होता है।  इतना ही नहीं उन्होंने भारत की विदेश नीति को लेकर कहा कि देश की फॉरेन पॉलिसी का फोकस पड़ोसी देशों पर होना चाहिए।


पित्रोदा ने कहा कि क्या हम पड़ोसियों के साथ हमारे संबंधों में सुधार कर सकते हैं? मैं पाकिस्तान में रहा हूं और आपको बताना चाहूंगा कि मुझे वहां घर जैसा लगता है मैं बांग्लादेश में भी रहा हूं और नेपाल में भी और मुझे वहां भी घर जैसा ही फील होता है। मुझे इन देशों में जाकर नहीं लगता कि किसी विदेशी धरती पर आया हूं।


भारत की विविधता को लेकर दिया था बयान


दरअसल, पित्रोदा अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने पिछले साल भारत की विविधता को लेकर बयान दिया था, जिस पर खूब बवाल हुआ था। उन्होंने कहा था कि भारत एक अत्यंत विविधता भरा देश है, जहां पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले श्वेतों की तरह और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 


विरासत टैक्स को लेकर चर्चा में रहे पित्रोदा 


इससे पहले पित्रोदा के विरासत टैक्स को दिए बयान पर विवाद हो गया था। उन्होंने अपने बयान राहुल गांधी की उस टिप्पणी के जवाब में दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सरकार में आई तो एक सर्वे कराया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि किसके पास कितनी संपत्ति है। उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पित्रोदा ने अमेरिका में लगने वाले विरासत टैक्स का जिक्र किया था। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read