HomeUTTAR PRADESHएक बार नहीं तीन भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान, जानें कैसे...

एक बार नहीं तीन भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान, जानें कैसे एक बार नहीं तीन भिड़ सकते


India vs Pakistan Asia Cup 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई। इस सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप में खेलते हुए दिखाई देगी। बता दें कि इस बार एशिया कप 9से 28सितंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में टी20फॉर्मेट में खेला जाएगा।


एशिया कप में पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच 9सितंबर को अबू धाबी के शेक जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरी तरफ 14सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, फाइनल मुकाबला 28सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत और पाकिस्तान एक बार नहीं तीन बार आमने-सामने भिंड़ सकते हैं।


तीन बार भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान  


ग्रुप स्टेज में पहली बार 14सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद दूसरी बार अगर भारत और पाकिस्तान सुपर-4 राउंड के लिए क्वालिफाई करते हैं, तो 21 सितंबर को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले देखने को मिल सकता है। इसके बाद अगर दोनों टीम फाइनल में पहुंचती हैं, तो 28 सितंबर को तीसरी बार दोनों देशों के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता हैं।


भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव


पहलगाम में हुए आतंकी और ऑपरेशन सिंदर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। जिसकी वजह से काफी ज्यादा विरोध भी देखने को मिला है, लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC)ने साफ कर दिया कि टूर्नामेंट अपने समय और सभी मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे।


ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान


ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read