spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHउपराष्ट्रपति चुनाव के बाद वोटों की गिनती खत्म, सीपी राधाकृष्णन की हुई...

उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद वोटों की गिनती खत्म, सीपी राधाकृष्णन की हुई जीत

fok-media-samman-samaroh


Vice President Election: भारत के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो चुकी है। मतदान के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पहला वोट डाला। उपराष्ट्रपति चुनाव में सीपी राधाकृष्णन और बी. सुदर्शन रेड्डी एक दूसरे के विरोधी रहे। राधाकृष्णन, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार थे, जिनका सीधा मुकाबला विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी से था। आज, 9 सितंबर को सुबह 10 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चली। वहीं, अब इस मतदान का परिणाम आ चुका है और सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुने गए हैं।


BJD मतदान में नहीं हुई शामिल


न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव में 98 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, 781 सांसदों में से 12 सांसदों ने वोट नहीं डाला। यानी 769 सांसदों के वोट दर्ज हुए। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इस चुनाव में विपक्ष एकजुट रहा। INDIA गठबंधन के सभी 315 सांसदों ने वोट डाले हैं। एनडीए ने 68 साल के सीपी राधाकृष्णन को तो INDIA ने 79 साल के बी सुदर्शन रेड्डी को प्रत्याशी बनाया है। BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD ने उपराष्ट्रपति चुनाव में शामिल नहीं हुए। दोनों पार्टियों ने किसी भी गठबंधन का सपोर्ट नहीं किया। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं।


इसके अलावा, लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया। YSRCP के 11 सांसदों ने पहले ही NDA उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने का फैसला किया था। इस मतदान का परिणाम आने के बाद जीता हुआ उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जगह लेगा। धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। वहीं उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular