HomeUTTAR PRADESHउधम सिंह नगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, 4 मजदूरों...

उधम सिंह नगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, 4 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर घायल


Uttarakhand Accident: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिवाली की खुशियों के बीच मातम पसर गया। खटीमा-नानकमत्ता मार्ग पर हुए इस हादसे में उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब ये मजदूर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर दिवाली मनाने के लिए अपने घर लौट रहे थे। खटीमा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने से एक पिकअप वाहन से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही चार मजदूरों ने दम तोड़ दिया।


राहत कार्य में जुटी पुलिस, घायलों को रेफर किया गया


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, तीन गंभीर रूप से घायल मजदूरों को खटीमा के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए उन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि सभी मजदूर खटीमा क्षेत्र में एक ठेकेदार के साथ निर्माण कार्य में लगे हुए थे। त्योहार की छुट्टियों में घर लौटते वक्त यह हादसा उनकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन गया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read