HomeUTTAR PRADESHउत्तरकाशी में फटा बादल, सैलाब देख मची चीख पुकार, 4 लोगों की...

उत्तरकाशी में फटा बादल, सैलाब देख मची चीख पुकार, 4 लोगों की मौत


Uttarkashi Flood: उत्तरकाशी के धराली गांव की खीरगंगा में बादल फटन से तबाही मच गई। बादल फटने के बाद पूरे गांव में बाढ़ आ गई। पानी की वजह से पूरे गांव में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह से तबाह हो गया। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, आर्मी आदि आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। बता दें कि हादसे में अबतक चार लोगों की म ौत हो गई है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।


हादसे पर सीएम धामी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंनेसोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा किधराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं।इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ।


हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी को बचाया जाए- सीएम धामी


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना पर कहा, “बादल फटने की सूचना आई है और बहुत तेज गति से मलबा आया है पानी के साथ। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द राहत और बचाव का कार्य किया जाए। हमारी सेना के लोग जिसमें NDRF, SDRF और आपदा प्रबंधन विभाग कोशिश कर रहा है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी को बचाया जाए।


राहत-बचाव कार्य जारी


उत्तरकाशी पुलिस ने कहा, “उत्तरकाशी, हर्षिल क्षेत्र में खीर गाड़ का जलस्तर बढने से धराली में नुकसान होने की सूचना पर पुलिस, SDRF, आर्मी आदि आपदा दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read