HomeUTTAR PRADESHईरान वॉर के बीच आम जनता की जेब पर बढ़ा बोझ, भारत...

ईरान वॉर के बीच आम जनता की जेब पर बढ़ा बोझ, भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े


Premium Petrol Price Increase: ईरान-इजरायल संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव के बीच आम उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने शुक्रवार 20मार्च 2026को प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में ₹2.09प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल और सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण लिया गया। HPCL के इस कदम के बाद अब देशभर में पेट्रोल  महंगा हो गया हैं, जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेगा। बता दें, पहले प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 111.68रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 113.77रुपये प्रति लीटर हो गई है। 


क्यों हुई यह बढ़ोतरी?


दरअसल, ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले और माइन्स बिछाने से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हुई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत अब $112 प्रति बैरल के पार पहुंच गई है, जबकि भारतीय क्रूड बास्केट भी $146 के स्तर पर पहुंच चुका है। HPCL के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा ‘हमने पिछले कई दिनों से लागत अवशोषित की, लेकिन अब और सहन नहीं हो पा रहा था। यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार के दबाव को आंशिक रूप से पास-ऑन करने के लिए जरूरी थी।’  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read