HomeUTTAR PRADESHइस राज्य में दिल्ली पुलिस के 20 जवान हिरासत में क्यों? कार्रवाई...

इस राज्य में दिल्ली पुलिस के 20 जवान हिरासत में क्यों? कार्रवाई होने का कारण क्या


Himachal News:एक बार फिर दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने है। हिमाचल प्रदेश पहुंचे दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों हड़कंप मचा दिया है। मामला तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद शुरु हुआ और स्थिति ऐसी बन गई हिमाचल की सोलन पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20जवानों को ही हिरासत में ले लिया। यह पूरा वाक्या चंडीगढ़-कालका -शिमला में हुआ। जिसके बाद दो राज्यों की पुलिस आमने-सामने है।


दरअसल, पूरा मामला दिल्ली में आयोजित एक एआई समिट से जुड़ा है। इस समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन किया। बताया जा रहा कि प्रदर्शन के बाद ये तीनों कार्यकर्ता शिमला जिले के रोहड़ू इलाके में चले गए और एक स्थानीय होटल में रुके हुए थे। दिल्ली पुलिस को इनकी लोकेशन का पता चला और एक टीम रोहड़ू पहुंची। वहां से तीनों को हिरासत में लेकर दिल्ली ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मामला फंस गया।


बड़ा राजनीति मुद्दा बना 


आपको बता दें कि हिरासत में लिए गए तीनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शिमला की जिला अदालत में पेश किया गया।  उन्हें ACJM कोर्ट नंबर-2में उपस्थित कराया गया।  सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी अदालत में मौजूद थे। यह मामला अब सिर्फ कानून तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है।


हिमाचल-दिल्ली पुलिस आमने-सामने 


वहीं, मामले में एक और ट्विस्ट तब आया, जब यह सामने आया कि आरोपियों में से एक जितेंद्र सिंह दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में रुका हुआ था।  दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उसे पकड़ने के लिए आधी रात को हिमाचल सदन में रेड मारी थी। इस छापेमारी को लेकर पहले ही काफी विवाद हुआ है। विपक्ष ने इसे राजनीतिक कार्रवाई बताया, जबकि दिल्ली पुलिस इसे कानून के तहत की गई कार्रवाई करार दे रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read