spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘इन लोगों ने केवल संविधान को लेकर उसकी खिल्ली उड़ाई है’ रोहतक...

‘इन लोगों ने केवल संविधान को लेकर उसकी खिल्ली उड़ाई है’ रोहतक में कांग्रेस पर जमकर बरसे मनोहर लाल

fok-media-samman-samaroh


Haryana Newsहरियाणा के रोहतक में संविधान और बाबा साहब को लेकर दिए गए बयान पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का स्पष्टीकरण किया। उन्होंने कहा कि आपने वह बयान सुना होगा, उसमें गलत बात नहीं की है लेकिन विपक्ष उसमें मीन मेक निकालते रहते हैं। बाबा साहब हमारे आदरणीय महापुरुष है, वास्तव में निर्माता के रूप में बाबा साहब। अंबेडकर ही है। इस बात को घुमाया गया है।


मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने केवल संविधान को लेकर उसकी खिल्ली उड़ाई है, हमने संविधान के प्रति अपनी श्रद्धा दिखाई है और संविधान से ही सारी चीज चलाई है। इन्होंने संविधान को कितना तोड़ा मरोड़ा है यह इतिहास बताता है। बता दें कि आज चंडीगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल IPS Y पूरन कुमार के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि काफी दुखद घटना है। यह विषय इतना है कि इसमें जितना करेंगे कुछ ना कुछ निकलेगा। मुख्य तौर पर हम भ्रष्टाचार के विरोध में है,भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा जीरो टोलरेंस पर काम करती है।


नायब सैनी पर बोले मनोहर लाल


वहीं मनोहर लाल को सुपर CM और नायाब सैनी डमी के सवाल पर कहा कि इसका जवाब में कई बार दे चुका हूं ,इस मामले में जवाब देने की जरूरत नहीं है। नायब सिंह सैनी खुद से फैसले लेते हैं। उन्होंने कहा कि मेरी लोकसभा करनाल हरियाणा में पढ़ती है और मुझे कभी करनाल के लिए कोई काम होता है तो मैं उसे सलाह ले लेता हूं या उन्हें किसी मामले में सलाह की जरूरत होती है तो उनसे बातचीत कर लेते हैं। हमारी पार्टी में कोई दखलंदाजी नहीं है।


बीरेंद्र सिंह के बयान पर मनोहर लाल का पटलवार


पूर्व इस्पात केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के बयान पलटवार करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति में लड़ाई है , मंच पर चढ़ेंगे तो मंच तोड़ देंगे, एक बोलेंगे तो उसे बोलते नहीं देंगे 10 और बोलेंगे। एक दूसरे की बात समझ आएगी नहीं। हमारे अनुशासन को अगर इस ढंग से मानते हैं तो हम अपने अनुशासन को रखना जानते हैं। इसी अनुशासन से भारतीय जनता पार्टी कहां से कहां पहुंच गई है और वह कहां से कहां नीचे गिर चुके हैं। वह अपने अनुशासनहीनता से ऐसे करते रहेंगे जो आज बचा है वह भी खत्म हो जाएगा।


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular