HomeUTTAR PRADESHइजरायल-ईरान संघर्ष के बीच गृह मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम, सभी राज्यों...

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच गृह मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम, सभी राज्यों को दिया गया बड़ा आदेश


Home Ministry Writes Letter To State:अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच इस वक्त घमासान मचा हुआ है। दोनों देशों के साझा हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद ईरान में जमकर प्रदर्शन हुआ। यहां तक की 40 दिनों के शोक का ऐलान किया गया है।


खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन भारत में भी हुआ। जम्मू-कश्मीर से लेकर लखनऊ तक लोग खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर उतरे। वहीं, स्थिति को देखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर अलर्ट किया है।


गृह मंत्रालय ने पत्र लिखा


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ईरान-इजरायल संघर्ष को देखते हुए भारत में संभावित हिंसा के प्रति अलर्ट किया है। पत्र में भड़काऊ उपदेश देने वाले कट्टरपंथियों की पहचान करने को कहा गया है। इसके अलावा कानूव-व्यवस्था बनाए रखने की बात कही गई है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिकी, इजरायली और अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों के आसपास सुरक्षा घेरा मजबूत करें। वहीं, आतंकी संगठनों से उत्तपन्न होने वाले संभावित खतरों की ओर भी इशारा किया गया है।


खामेनेई की मौत के बाद प्रदर्शन


बता दें कि इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमले में खामेनेई की मौत हो गई है। जिसके बाद ईरान से लेकर पाकिस्तान तक में बवाल हुआ। प्रदर्शन से भारत भी अछूता नहीं रहा। जम्मू-कश्मीर से लेकर लखनऊ और दिल्ली में भी खामेनेई की मौत को लेकर प्रदर्शन हुआ। हालांकि, कहीं से किसी तरह की हिंसा की खबर नहीं आई। अब प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर आगाह किया है। बता दें कि ईरान-इजरायल के बीच जंग तीसरे दिन भी जारी है।   

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read