HomeUTTAR PRADESHइंदौर में ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोगों की...

इंदौर में ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, कई घायल


Indore Road Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर के कलानी नगर रोड पर एक ट्रक चालक ने कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई, 9 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।


पश्चिमी इंदौर के वीआईपी रोड पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मार दी। ट्रक ड्राइवर नशे की हालत में था। नो एंट्री में घुसे बेलगाम ट्रक ने एरोड्रम रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारी। दो लोगों को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग जख्मी हो गए। इस घटना पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने शोक जताया है।


सीएम मोहन यादव ने जताया दुख


आज इंदौर में हुई ट्रक दुर्घटना दुखद है। इस घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर मैंने निरीक्षण हेतु अपर मुख्य सचिव गृह को इंदौर जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, रात 11 बजे से पहले शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के कारणों की प्रारंभिक तथ्यपरक जांच कराने के भी निर्देश दिए हैं। मृतकों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं तथा ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।


नशे में था ट्रक ड्राइवर-पुलिस


DCP ज़ोन-1 कृष्ण लालचंदानी ने कहा, “ड्राइवर बहुत ज़्यादा नशे में था और उसने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। एक बाइक भी इसकी चपेट में आ गई और घिसटती चली गई। अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोग घायल हैं, जिनमें से 3 गंभीर रूप से घायल हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि बाइक के नीचे आने से ट्रक के अगले हिस्से में आग लग गई। ट्रक ड्राइवर पुलिस हिरासत में है और उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।


मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। घायलों का इलाज हमारी प्राथमिकता है। जिन लोगों का भी नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। मैंने पुलिस कमिश्नर और राजस्व कमिश्नर से बात की है कि इसे छोटी घटना न समझें। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। अपराधी को सजा जरूर मिलेगी। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई है, कुल 13 घायल हैं जिनमें 3-4 लोगों की हालत गंभीर है। सबका इलाज किया जा रहा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read