HomeUTTAR PRADESHइंदौर की सड़क पर ट्रक ने मचाया कोहराम, दर्जनों लोगों को कुचला;...

इंदौर की सड़क पर ट्रक ने मचाया कोहराम, दर्जनों लोगों को कुचला; 2 की मौत और कई घायल


Indore Truck Accident: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 15 सितंबर सोमवार शाम को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। एयरपोर्ट रोड पर स्थित शिक्षक नगर इलाके में एक बेकाबू ट्रक ने तेज रफ्तार से कई वाहनों और राहगीरों को रौंद दिया। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ट्रक चला रहा शख्स शराब के नशे में था, जिस वजह से उसने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और यह दुर्घटना हुई। वहीं, पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।


कहां-कैसे हुआ हादसा?


पुलिस की मानें तो यह घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे के आसपास घटी, जब एयरपोर्ट रोड पर व्यस्त समय चल रहा था। धटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि एयरपोर्ट की ओर से आ रहा एक लोडेड ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने कालानी नगर चौराहा से बड़ा गणपति मंदिर तक करीब 10-15 वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें मुख्य रूप से दोपहिया वाहन और पैदल यात्री शामिल थे। एक बाइक को ट्रक ने कई मीटर तक घसीटा, जिससे बाइक में स्पार्क हो गया और आग लग गई। यह आग तेजी से फैलकर पूरे ट्रक तक पहुंच गई।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग आग पर काबू पाने में लग गए और पुलिस घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया। इस हादसे में अबतक 3 लोगों की जान जा चुकी हैं। मृतकों में एक युवक शामिल है, जो ट्रक में फंसकर जिंदा जल गया। जबकि घायलों की संख्या अभी 10-15 है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ घायलों को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


नशे में था ट्रक ड्राइवर


इस मामले में पुलिस उपायुक्त कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर नशे में था, जिस वजह से वह प्रतिबंधित इलाके में ट्रक लेकर घुस गया और यह हादसा हो गया। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि शुरुआती जांच में ट्रक के ब्रेक फेल होने या ओवरलोडिंग की भी बात सामने आ रही है। इस हादसे का एक CCTVफुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक लगाने की कोई कोशिश नहीं की और वह सीधे भीड़ में घुस गया। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार मच गई।


CM मोहन यादव ने जताया दुख


वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करने और मृतकों के परिवारों को मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read