HomeUTTAR PRADESH‘आने वाले समय में 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां भी दी...

‘आने वाले समय में 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां भी दी जाएगी’ रोहतक में सीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान


HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस समारोह को सीएम नायब सैनी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सबसे पहले शुभकामनाएं दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने 194 गोल्ड मेडलिस्ट छात्र और छात्राओं को भी दी बधाई।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी शिक्षण संस्थान के लिए गर्व और गौरव का दिन है। पदक और उपाधियां प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को भी ढेर सारी शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012में स्थापित बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय का यह चौथा दीक्षांत समारोह है। वर्ष 1957में समाज के कमजोर वर्गों के इलाज के लिए बाबा मस्तनाथ आयुर्वेद महाविद्यालय की स्थापना की गई।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा ने शिक्षा, खेल, संस्कृति, शोध और औद्योगिक क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। इसी माह में मुझे दूसरी बार इस विश्वविद्यालय में आने का अवसर मिला। यह मठ भक्ति, योग, कर्म योग और हठयोग का संगम भी रहा। हमारी सरकार ने प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कौशल विकास पर भी जोर दे रही है। प्रदेश में स्कूल से लेकर महाविद्यालय तक की शिक्षा को कौशल के साथ जोड़ा गया। प्रदेश में ऐसे शिक्षण संस्थान तैयार किया जा रहे हैं जिनमें KG कक्षा से PG कक्षा तक शिक्षा प्रदान की जाएगी।

सीएम सैनी ने 2 लाख नौकरियां देने का किया ऐलान


सीएम नायब सैनी ने कहा कि पिछले 11वर्षों में 80राजकीय महाविद्यालय खोले गए जिनमें से 30महाविद्यालय कन्याओं के लिए खोले गए। हमने अपने कार्यकाल में 13नए विश्वविद्यालय खोले गए है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या भी 6से बढ़कर 17हुई। 2014 में एमबीबीएस की 700 सीटें होती थी जो बढ़कर 2435 हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1लाख 80हज़ार युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां मिली। आने वाले समय में और 2लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां भी दी जाएगी। कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं के निशुल्क ही पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read