HomeUTTAR PRADESHआतिशबाजी से खिलवाड़ पड़ा भारी...पटाखे पर रखा गिलास, धमाके में गई युवक...

आतिशबाजी से खिलवाड़ पड़ा भारी…पटाखे पर रखा गिलास, धमाके में गई युवक की जान


Uttar Pradesh News: दिवाली का त्योहार उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक परिवार के लिए मातम में बदल गया। यहां पर छिजारसी कॉलोनी में पटाखा फोड़ते समय स्टील का गिलास फटने से बड़ा हादसा हुआ। इस हादसे में एक 20 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक शिवा पुत्र विनोद अपने परिवार के साथ दिवाली मना रहा था। इसी दौरान उसने पटाखा फोड़ने से पहले उसके ऊपर एक स्टील के गिलास को रख दिया।


इस दौरान धमाके के साथ गिलास फट गया और उसके टुकड़े शिवा के शरीर में जा धंसे। चोट लगने के कारण युवक की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


पुलिस कर रही कार्रवाई


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण शिवा की मौत की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि दिवाली के दिन ऐसी कई अन्य दर्घटनाएं सामने आईं जहां खुशियां एकाएक मातम में बदल गईं। कई पटाखे के चलते किसी बच्चे की आंखों की रोशनी चली गई तो कई आग लग गई। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read