HomeUTTAR PRADESHअभय सिंह चौटाला ने सैनी सरकार पर साधा निशाना, कहा-प्रदेश की सरकार...

अभय सिंह चौटाला ने सैनी सरकार पर साधा निशाना, कहा-प्रदेश की सरकार दिल्ली में बैठे लोग चला रहे हैं


HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर का इनेलो पार्टी सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने शनिवार को दौरा किया। उन्होंने शहर की अनाज मंडी में पहुंचकर धान और बाजरे की खरीद का जायजा लिया।वहीं अभय सिंह चौटाला ने अनाज मंडी में मौजूद किसान और मंडी आढ़तियों से भी मुलाकात की। इस दौरान किसान और मंडी आढ़तियों ने धान और बाजरे की खरीद को लेकर आ रही समस्याओं के बारे में अभय सिंह चौटाला को अवगत कराया।


इस दौरान इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सैनी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं है। प्रदेश में जंगल राज है और अगर प्रदेश में कानून व्यवस्था होती तो बेकसूर लोगों को मौत के घाट नहीं उतर जाता और ना ही आज अपहरण और डकैतियों की घटनाएं होती। ना ही फिरौती मांगीजाती। उन्होंने कहा कि आज इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि एक आईपीएस अफसर ने सुसाइड किया है और उन्होंने अपने सुसाइड नोट में सारे कारण लिखे हैं कि मैं किस वजह से सुसाइड कर रहा हूं लेकिन सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम लिखे हुए हैं सरकार उनको बचाने के प्रयास में लगी हुई है तो फिर काम कौन करेगा और फिर कैसे प्रदेश की कानून व्यवस्था दुरुस्त रहेगी बल्कि सरकार को उन लोगों को बचाने की बजाय इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए ताकि जिस व्यक्ति ने सुसाइड किया है उसके परिवार को न्याय मिले।


केवल लीपा-पोती के लिए चंडीगढ़ में बिठाए गए हैं- अभय चौटाला


आईपीएस वाई पूरन कुमार के परिवार को मुख्यमंत्री और मंत्रियों द्वारा दिए जा रहे जांच के आश्वासन पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा सरकार का काम है। तुरंत कार्रवाई करना ना कि आंसू पूछना और जो जिम्मेदारी है उस से नहीं भागना चाहिए और सरकार तो दिल्ली में बैठे लोग चला रहे हैं यह तो रबर स्टैंप है। उनकी जो केवल लीपा-पोती के लिए चंडीगढ़ में बिठाए गए हैं।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read