HomeUTTAR PRADESHअब सस्ते में घूमें जन्नत-ए-कश्मीर...IRCTC दे रहा है शानदार टूर पैकेज, धमाकेदार...

अब सस्ते में घूमें जन्नत-ए-कश्मीर…IRCTC दे रहा है शानदार टूर पैकेज, धमाकेदार ऑफर के साथ मिलेगी ये सुविधाएं


IRCTC Kashmir Package: अगर आप अप्रैल में कश्मीर की सैर का प्लान बना रहे हैं तो यह पैकेज आपकी जेब पर भी बोझ नहीं डालेगा और यादगार छुट्टियां देगा। दरअसल, भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने कश्मीर घाटी की सैर का शानदार मौका देते हुए ‘जन्नत-ए-कश्मीर’ फ्लाइट टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज में रहना और खाना पूरी तरह शामिल है, यानी कोई अतिरिक्त खर्च नहीं! अप्रैल 2026में हसीन वादियों, बर्फीली चोटियों और वसंत की बहार का लुत्फ उठाने का यह बेस्ट टाइम है। यह पैकेज 17अप्रैल 2026से शुरू होकर 22अप्रैल तक चलेगा।


बता दें, यह 5रात और 6दिन का पूरा पैकेज लखनऊ से शुरू हो रहा है। इसमें श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम की खूबसूरत जगह शामिल है। IRCTC के मुताबिक, पैकेज की कीमत प्रति व्यक्ति ₹49,950से शुरू है (ट्रिपल शेयरिंग पर), जबकि ट्विन शेयरिंग में थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसमें एयर इंडिया या इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ से श्रीनगर का राउंड ट्रिप टिकट, 3-स्टार होटल और पारंपरिक हाउसबोट में ठहरना, ब्रेकफास्ट व डिनर (MAP प्लान), सभी जगहों पर प्राइवेट ट्रांसपोर्ट, साइटसीइंग और गाइड सुविधा सब कुछ कवर है।


पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?


• श्रीनगर में दल झील की शिकारा सवारी, शंकराचार्य मंदिर, मुगल गार्डन और ट्यूलिप गार्डन


• गुलमर्ग में गोंडोला केबल कार की सवारी और बेताब वैली


• सोनमर्ग की बर्फीली घाटियां और पहलगाम की हरी-भरी वादियां


• सभी ट्रांसफर और लोकल साइटसीइंग


कश्मीर घूमने के लिए अप्रैल का महीना परफेक्ट


IRCTC के अधिकारी ने बताया कि अप्रैल का महीना कश्मीर घूमने के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है, क्योंकि इस दौरान न तो ज्यादा ठंड होती है और न ही ज्यादा गर्मी। यह पैकेज उन परिवारों और युवाओं के लिए खास है जो बिना किसी झंझट के पूरा पैकेज चाहते हैं।


बताते चलें कि बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर हो रही है। इच्छुक यात्री IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर पैकेज कोड NLA153 (लखनऊ डिपार्चर) या अन्य शहरों के पैकेज चुन सकते हैं। कुछ शहरों से पैकेज ₹38,000 से भी शुरू है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read