HomeUTTAR PRADESHअब आसानी से सरेंडर करें गैस कनेक्शन, LPG संकट के बीच MyPNG-D...

अब आसानी से सरेंडर करें गैस कनेक्शन, LPG संकट के बीच MyPNG-D पोर्टल लॉन्च, जानें इसकी खासियत


LPG Connection Surrender Online: देश में बढ़ते LPG संकट के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए MyPNG-D पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल के जरिए अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पर स्विच कर चुके उपभोक्ता घर बैठे ही अपना LPG कनेक्शन सरेंडर कर सकेंगे। डीलरशिप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पोर्टल का आधिकारिक पता है।


बता दें, सरकार के इस कदम का मकसद उन क्षेत्रों में LPG की बचत करना है जहां PNG उपलब्ध है। हाल ही में जारी ‘नेचुरल गैस और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स डिस्ट्रीब्यूशन ऑर्डर 2026’ के तहत PNG उपलब्ध इलाकों में तीन महीने के अंदर LPG कनेक्शन सरेंडर करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो LPG सप्लाई बंद की जा सकती है।


क्यों लाया गया MyPNG-D पोर्टल?


दरअसल, देश में LPG की मांग तेजी से बढ़ रही है, जबकि सप्लाई पर दबाव है। PNG स्वच्छ, सुविधाजनक और लंबे समय में सस्ता विकल्प है। पोर्टल लॉन्च करके सरकार PNG अपनाने को बढ़ावा दे रही है और LPG सिलेंडर उन परिवारों के लिए बचाना चाहती है जिनके पास PNG नहीं पहुंचा है। पेट्रोलियम सचिव नीरज मित्तल ने बताया कि पोर्टल लॉन्च होने के पहले दिन ही 27मार्च 2026को 1,797उपभोक्ताओं ने अपना LPG कनेक्शन ऑनलाइन सरेंडर कर दिया। यह संख्या लगातार बढ़ रही है।


MyPNG-D पोर्टल पर LPG कनेक्शन सरेंडर कैसे करें?


1. वेबसाइट पर जाएं:ब्राउजर में खोलें।


2. मोबाइल नंबर या LPG ID दर्ज करें:अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG आईडी डालें।


3. OTP वेरिफिकेशन:मोबाइल पर आए OTP से लॉगिन करें (कैप्चा भी भरना पड़ सकता है)।


4. कनेक्शन डिटेल्स चेक करें:आपका LPG कनेक्शन विवरण स्क्रीन पर दिखेगा।


5. सरेंडर रिक्वेस्ट चुनें:Surrender Request विकल्प पर क्लिक करें।


6. जरूरी जानकारी भरें:मांगी गई डिटेल्स भरकर सबमिट करें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read