HomeUTTAR PRADESHअजित पवार के हादसे वाली विमान कंपनी पर अहम फैसला, एकनाथ शिंदे...

अजित पवार के हादसे वाली विमान कंपनी पर अहम फैसला, एकनाथ शिंदे ने उठाया बड़ा कदम


EKnath Shinde:महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी शिवसेना ने वीआरएस कंपनी के विमान से उड़ान नहीं भरने का फैसला लिया है। बता दें कि वीएसआर कंपनी के लियरजेट एयरक्राफ्ट क्रैश में अजित पवार का निधन हो गया था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भी विएसआर के 4 एयरक्राफ्ट को ग्राउंडेड करने का फैसला किया था।        


क्रैश हुआ था प्लेन


दरअसल, जिस प्लेन में अजित पवार सवार थे, वह दिल्ली स्थित वीआरएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का लेजरजेट 45XR (VT-SSK) मॉडल था। हादसे के दौरान प्लेन में अजित पवार के साथ उनके एक पीएसओ, एक अटेंडेंट और दो क्रू मेंबर्स सफर कर रहे थे। अजित पवार की मौत के बाद डीजीसीए ने बड़ी कार्रवाई वीएसआर वेंचर्स के चार विमानों के संचालन पर रोक लगाते हुए उन्हें ‘ग्राउंड करने का निर्णय किया था। यह कार्रवाई बारामती प्लेन क्रैश के बाद किए गए स्पेशल ऑडिट और निगरानी के दौरान मिली गंभीर खामियों को ध्यान में रख कर की गई।


प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन


आपको बता दें कि अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को पुणे जिले के बारामती में एक विमान दुर्घटना के दौरान हुई थी। वह बारामती में जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से चार्टर्ड विमान लेजरजेट 45 (VT-SSK) से रवाना हुए थे। सुबह लगभग 8:46 बजे बारामती एयरपोर्ट के रनवे-11 पर लैंडिंग के दूसरे प्रयास के दौरान प्लेन अचानक काबू से बाहर हो गया और खुले मैदान में क्रैश होकर भीषण आग की चपेट में आ गया था। जमीन से टकराते ही इसमें एक के बाद एक कई विस्फोट हुए, जिससे विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को जान बचाने का मौका नहीं मिला।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read