HomeUTTAR PRADESHअगले 24 घंटे भारी बारिश और तेज आंधी के आसार, 7 राज्यों...

अगले 24 घंटे भारी बारिश और तेज आंधी के आसार, 7 राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज


IMD Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम अस्थिर बना हुआ है। अगले 24-48घंटों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पड़ोसी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर 30-50किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।


उत्तर भारत में मौसम की स्थिति


दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 26मार्च को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30-40किमी/घंटा तक हवाएं चलेगी। तो वहीं, दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18-20°C के आसपास और अधिकतम 28-32°C रहने की संभावना।


इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 27मार्च को मुख्य रूप से पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट बारिश व गरज के साथ 30-40किमी/घंटा हवाएं चलेगी। बिहार और झारखंड में पूर्वी भारत में 27-28मार्च के आसपास स्कैटरड बारिश और गरज-चमक की गतिविधि बढ़ेगी। हवाओं की गति 30-50किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, हालांकि अगले 24घंटे में मुख्य प्रभाव हल्का रहने की संभावना।


पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत का मौसम


पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 24-29मार्च के दौरान स्कैटरड से फेयरली वाइडस्प्रेड बारिश, गरज और 30-50किमी/घंटा हवाएं। कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में 24-25और 27-28मार्च को अच्छी बारिश के साथ आइसोलेटेड हेवी रेनफॉल की आशंका है। इस दौरान हवाएं 40-50किमी/घंटे की गति से चलेगी।


दक्षिण और पश्चिम भारत का मौसम


अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक के कुछ इलाकों में छिटपुट गरज-चमक संभव। हालांकि, तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं, पर उत्तर में बारिश से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।


पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश


जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26-27 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के साथ 30-50 किमी/घंटा तक तेज हवाएं चलेगी। 28-30 मार्च को इन क्षेत्रों में एक और मजबूत गीला स्पेल आने की संभावना है, जिससे व्यापक वर्षा/बर्फबारी हो सकती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read