HomeUTTAR PRADESHअक्टूबर में शुरू होगी बजट बनाने की तैयारी, इन मुद्दों पर रहेगा...

अक्टूबर में शुरू होगी बजट बनाने की तैयारी, इन मुद्दों पर रहेगा फोकस; वित्त मंत्रालय ने किया सर्कुलर जारी


Budget 2026: वित्त मंत्रालय द्वारा 2026-27 के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की प्रक्रिया 9 अक्टूबर, 2025 से शुरू की जाएगी सरकार की ओर से मंगलवार, 2 सितंबर को इस बात की जानकारी दी गई। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और भारत से आयातित वस्तुओं पर अमेरिका की ओर से लगाए गए 50 प्रतिशत भारी टैरिफ को देखते हुए आने वाले वित्तीय वर्ष का बजट काफी अहम है।


ये हैं अहम मुद्दे


वित्त मंत्रालय की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि अगले वित्तीय वर्ष के बजट में मांग बढ़ाने, रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को 8 प्रतिशत से अधिक की विकास दर देने पर सरकार का जोर रहेगा। सरकार का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था 6.3-6.8 प्रतिशत के बीच बढ़ेगी। आर्थिक मामलों के विभाग के बजट  सर्कुलर  2026-27 के अनुसार, सचिव की अध्यक्षता में बजट-पूर्व बैठकें 9 अक्तूबर 2025 से शुरू होंगी।


सर्कुलर में कही गई ये बात


सर्कुलर के अनुसार, वित्तीय सलाहकारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि परिशिष्ट I से VII में अपेक्षित आवश्यक विवरण 3 अक्टूबर 2025 से पहले या उससे पहले ठीक से दर्ज कर लिए जाएं। तय प्रारूपों में डेटा की हार्ड कॉपी क्रॉस चेकिंग के लिए मुहैया की जानी चाहिए।


समर्पित कोष बनाया गया


इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि 2026-27 के बजट अनुमानों को बजट-पूर्व बैठकों के पूरा होने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा। संशोधित अनुमान (RI) से जुड़ी बैठकें नवंबर 2025 के मध्य तक जारी रहेंगी। सर्कुलर में बताया गया कि सभी मंत्रालयों-विभागों को स्वायत्त निकायों-कार्यान्वयन एजेंसियों का विवरण प्रस्तुत करना चाहिए। इसके लिए एक समर्पित कोष बनाया गया है। बजट 2026-27 संसद के बजट सत्र के पहले भाग के दौरान 1 फरवरी को पेश किए जाने की संभावना है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read