Bihar Assembly Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार एक के बाद एक बड़े ऐलान कर रहे हैं। मंगलवार, 9 सितंबर को बिहार कैबिनेट की बैठक में 26 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट बैठक में सीएम फेलोशिप योजना, 176 नए थानों में सीसीटीवी, आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय बढ़ाने, युवाओं के लिए नई नौकरियां, पटना में जीविका भवन, 8053 पंचायत में विवाह मंडप समेत 26 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। बिहार के हर आयु वर्ग के लिए चुनाव से पहले ये बड़ी सौगात है।









