Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHसमूह दीदी को ग्रामीण आजीविका मिशन का डीएम ने दिये चेक

समूह दीदी को ग्रामीण आजीविका मिशन का डीएम ने दिये चेक

fok-media-samman-samaroh

अम्बेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह को सूचना मिलने पर विकास खंड भीटी के ग्राम पंचायत सुनावां में वन राजा परिवार की महिला सरिता देवी के घर पहुंचे। उनके साथ तहसील भीटी के उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज,तहसीलदार भीटी ,खंड विकास अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सरिता देवी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह सखी के पद पर कार्यरत हैं वह काफी मेहनती दीदी हैं किंतु उनके पति जो मुंबई में रहकर कमाते थे चार दिन पूर्व एक दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। समूह सखी के चार छोटे बच्चे भी हैं उनकी आर्थिक स्थिति को देखकर तत्काल जिलाधिकारी ने एक लाख रुपए की आर्थिक मदद भी की। साथ ही 50 किग्रा राशन व अन्य खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध कराया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी भीटी को कम से कम दो बीघा खेती की जमीन आवंटन के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही खंड विकास अधिकारी भीटी को उनके पेंशन, आवास की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने उनके बच्चों के शिक्षा की उचित व्यवस्था करने, परिवार को नियमानुसार किसान दुर्घटना बीमा सहित अन्य योजनाओं का भी लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहां पर उपस्थित अन्य समूह की दीदी तथा ग्राम वासियों ने जिलाधिकारी के इस हृदय स्पर्शी कार्यों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया।

पूरी खबर देखें
*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular