spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHशादी समारोह में जा रहे शिक्षकों की कार नदी में गिरी, तीन...

शादी समारोह में जा रहे शिक्षकों की कार नदी में गिरी, तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

fok-media-samman-samaroh


Nainital Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रातीघाट के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें शादी समारोह में शामिल होने जा रहे चार शिक्षक दुर्घटना का शिकार हो गए। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  


अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही एसयूवी अचानक अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। हादसे में सुरेंद्र भंडारी और पुष्कर भौसोड़ा़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही खैरना चौकी इंचार्ज हर्ष बहादुर पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ, पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला गया।बचाव के बाद गंभीर रूप से घायल दो शिक्षकों को 108 आपातकालीन सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान तीसरे शिक्षक संजय बिष्ट ने दम तोड़ दिया। वहीं चौथे शिक्षक मनोज कुमार की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular