spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमुख्यमंत्री ने ‘बहनों के बनाए’ रक्षाबंधन गिफ्ट पैक का किया लोकार्पण, ‘लखपति...

मुख्यमंत्री ने ‘बहनों के बनाए’ रक्षाबंधन गिफ्ट पैक का किया लोकार्पण, ‘लखपति दीदी’ मिशन को दी नई गति

fok-media-samman-samaroh


Delhi News: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली विधानसभा में शाहदरा जिले की महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा तैयार किए गए विशेष हस्तनिर्मित राखी गिफ्ट पैक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन गिफ्ट पैक्स को सभी वरिष्ठ नेताओं को भेंट स्वरूप भेजा जाएगा। इनमें विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पाद शामिल हैं, जिन्हें स्थानीय महिलाओं ने अपने हुनर और मेहनत से तैयार किया है। इस कदम से ना सिर्फ इन मेहनतकश महिलाओं के कला को सम्मान मिलेगा बल्कि साथ ही इन्हें आत्मनिर्भर बनाने की राह भी आसान होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया यह पहल सेल्फ हेल्फ ग्रुप के ‘लखपति दीदी’ मिशन के तहत की गई है।


मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ये गिफ्ट पैकजिनमें राखी, रोली, चावल, मिठाई, सत्तू, अगरबत्ती आदि पारंपरिक उत्पाद शामिल हैं। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भेंट किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन उपहारों में बहनों का हुनर, परिश्रम और आत्मनिर्भरता की भावना समाहित है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा यह सिर्फ एक गिफ्ट पैक नहीं, ‘लखपति दीदी’ अभियान के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रतीकात्मक पहल है। हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली की हर बहन आत्मनिर्भर बने और उसके उत्पाद समाज में सम्मान के साथ पहुंचे।


हम हर बहन को सशक्त और समृद्ध देखना चाहते हैं- रेखा गुप्ता


उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार इन उत्पादों को बड़े बाज़ारों तक पहुंचाने में मदद करेगी ताकि आय का सीधा लाभ इन महिलाओं को मिले और इनके आत्मनिर्भरता के स्वप्न को नया पंख मिले। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा यह अभियान आत्मनिर्भर भारत की भावना का जीवंत उदाहरण है। हम हर बहन को सशक्त और समृद्ध देखना चाहते हैं।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular