Delhi Bomb Threats:दिल्ली में तीन अदालतों और दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। धमकी के बाद तुरंत जांच शुरू की गई। CRPF की टीमों ने दोनों स्कूलों की गहन तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ।
इसी के साथ साकेत, रोहिणी और पटियाला हाउस कोर्ट परिसर में भी सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है। सभी जगह सैनिटाइजेशन और विस्तृत चेकिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। साकेत कोर्ट में सुरक्षा कारणों से करीब दो घंटे तक काम रोकना पड़ा।
वहीं पटियाला हाउस कोर्ट में एक संदिग्ध मामले में आरोपी की पेशी निर्धारित थी, जिसके चलते यहां सुरक्षा को और भी बढ़ा दिया गया है। फिलहाल सभी स्थानों पर सुरक्षा बल तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।









